BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य हो - विनोद गोटिया*पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी



मक्सी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है जिनके परिश्रम से श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव एवं अन्य राज्यों में सरकार के रूप में नेतृत्व करते हुए आज विकसित भारत और समृद्ध भारत की कल्पना और संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। 

यह बात मप्र पर्यटन विकास निगम के पूर्व चेयरमैन एवं सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी विनोद गोटिया ने कही। वे गुरुवार को शाजापुर जिला कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान के निमित्त प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक एवं भाजयुमो द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा यह सदस्यता वर्ष 2047 के लिए श्री मोदी जी के संकल्प विकसित भारत को विश्व गुरु पर स्थापित करने के लिए एवं सत्ता और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा है। हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ने का काम करेंगे। सदस्यता लक्ष्य को पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए और बूथ पर हमारी शक्ति को बड़े इसके लिए हर समाज के घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनना और संगठन की विचारधारा से जोड़ना यह हम सब का कर्तव्य होना चाहिए। सदस्यता अभियान ही हमारा मुख्य आधार है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पराकाष्ठा के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर खड़ी है यह वट वृक्ष आगे बढ़ता रहे और हर बूथ पर 200 से अधिक सदस्य बनना इस संकल्प को लेकर कार्यकर्ता जुड़ेंगे तो निश्चित ही हमारी ताकत बढ़ेगी। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता अपना परिश्रम करते हुए जिले के लक्ष्य को पूर्ण करेंगे जब जिले का लक्ष्य होगा तब प्रदेश का होगा प्रदेश का होगा तब केंद्र संगठन का होगा इसके लिए हम 200 से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लेकर सदस्यता लक्ष्य को आगे बढ़ते हुए हर समाज के लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्य से जुड़े उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि युवा किसान महिलाएं गरीब जिनके विकास के लिए भारत सरकार योजना बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जुड़ेगी। शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि  कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों को भी हम भाजपा का प्राथमिक सदस्य बना कर उनका सम्मान करें। उन्होंने कहा की 18 वर्ष के युवाओं को भी हम सबसे अधिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता बनाकर युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना यह हम सब कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए। क्योंकि युवा ही हमारी आने वाली पीढ़ी इस देश के नव निर्माण में सहायक होगी। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का संचालन मक्सी मंडल महामंत्री मोड सिंह लोधी ने किया तथा आभार मनोज पटेल ने माना मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि खाटू पटेल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा भावसार सुरेखा जोशी मंडल महामंत्री डॉ रामचंद्र अहिरवार विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर रवि पांडे बेरछा, मंडल अध्यक्ष, राधेश्याम गुर्जर मंडल मीडिया प्रभारी मनोज जोशी गुर्जर नरेंद्र भावसार रामेश्वर मंडलोई जुगल किशोर भावसार दिलीप आरोल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मालित हुए
शाजापुर जिला ब्यूरो चीफ मनोज जोशी


Post a Comment

Previous Post Next Post