मक्सी : सोयाबीन के दाम ₹6000 प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर मक्सी में किसानों की विशाल ट्रैक्टर रैली निकली
Malwa News 240
मक्सी में विशाल ट्रैक्टर रैली यात्रा कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिनिधि मेहरबान सिंह पटेल एवं कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में किसानों ने मक्सी में विशाल ट्रैक्टर रैली यात्रा निकाली ट्रैक्टर रेली गुरुवार को सुबह 10बजे पटेल मार्केट से प्रारंभ हुई जो कि बजरंग मोहल्ला तकिया मोहाला, भटोड़ चौक, जूना बाजार, नया बाजार, जैन मंदिर मार्ग, पुराना ए. बी. रोड होकर बस स्टैंड पर इस रैली का समापन हुआ कार्यक्रम को कांग्रेस नेता राम वीर सिकरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, शाजापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान आदि ने सम्बोधित किया। किसान न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान अपने अपने ट्रेक्टरो के साथ लगभग सौ से भी अधिक ट्रैक्टर लेकर किसान मक्सी बस स्टैंड पहुंचे। प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ा है। कांग्रेस ने मक्सी में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान न्याय यात्रा के माध्यम से आवाज बुलंद की कांग्रेस नेता मेहरबान सिंह पटेल एवं कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया ज्ञापन में मध्य प्रदेश की वर्तमान स्थिति में प्रदेश के संवैधानिक मुखिया होने के नाते आप समस्त परिस्थितियों से भली प्रकार अवगत है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आपके माध्यम से किसानों की निम्न मांगो को प्रदेश सरकार तक पहुंचना चाहती है। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपए क्विंटल, किसानों के बड़े हुए बिजली बिल माफ, किसानों को सिंचाई के लिए कम से कम बारह घंटे दिन के समय में बिजली, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार, लगातार महिलाओं, बालिकाओं, आदिवासियों, दलितों, अल्प संख्यको एवम पिछड़ों पर हो रहे अत्याचारो पर लगाम लगाई जाए
Post a Comment