BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्कर के विरुद्ध बडी कार्यवाही, पुलिस ने 6 लाख 70 हजार का माल किया जब्त


मक्सी
- मक्सी पुलिस ने शनिवार को एक कार में से 1 हजार क्वाटर देशी प्लेन के जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी से 6 लाख 70 हजार का माल जब्त किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है अवैध शराब परिवहन करने वाले के अपराधियों पर अंकुश लगाते हुये थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल द्वारा टीम गठित की गई थी

जिसके द्वारा दिनांक 14/06/2024 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर आरोपी रितेश पिता हरीप्रसाद मालवीय उम्र 35 साल निवासी गीताभवन देवास के व्दारा उज्जैन की ओर से आ रही सफेद रंग की मारुति ईको कार क्मांक एमपी 09 जेड पी 3916 को मक्सी देवास रेल्वे क्रासिंग के पास चेक करते कार में नीले रंग की 20 प्लास्टिक की थैलीयों में कुल में 1000 क्वाटर देशी प्लेन शराब (180 बल्क लीटर) के जिसमें 950 क्वाटर देशी प्लेन के एंव 50 क्वाटर मसाला शराब कीमती 70,000 हजार रुपये सहित पकडा। आरोपी ने अपने साथी रितिक पिता विकास सिहोते निवासी भवानी सागर एवं अन्य दो साथीयों के साथ टोंकखुर्द तरफ से शराब लेकर आना बताया। आरोपीयो के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया तथा प्रकरण में रितिक एवं उसके अन्य साथीयों की पतारसी एवं आरोपी अवैध शराब कहाँ से लेकर आया एवं कहाँ लेकर जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, SI आजाद सिंह चौधरी, ASI संजय सवनेर ASI संतोष रघुवंशी, HC 164 इन्द्रजीत, HC 227 हिरदेश दांगी, HC 656 राहुल पटेल, HC 167 निलेश जामलिया, HC 208 पुष्पेन्द्रसिंह चन्देल, आर. 570 राहुल जाट, आर. 262 जगदीश, आर.62 अरुण सितपरा, आर.154 दीपक यादव, आर.220 कुमेरसिंह, आर. 395 नवीन यादव, सैनिक 134 विष्णुसिंह की सराहनीय भुमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post