पटना। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार का आज फ्लोर टेस्ट होना है। सरकार गठन के 15वें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में विश्वास मत पेश करेंगे। इसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसके बाद पक्ष और विरोध में विधायक वोटिंग करेंगे। स्पीकर के संबोधन के साथ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से ‘खेला होने’ के दावे किए जा रहे हैं। विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले जेडीयू की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि उनके 4 विधायक लापता बताए जा रहे हैं। दरअसल, फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार को जेडीयू के विधानमंडल की बैठक हुई, जिसमें 4 विधायक शामिल नहीं हुए।
पश्चिम चंपारण से BJP की दो विधायक पटना में नहीं
पश्चिम चंपारण से बीजेपी की दो विधायक पटना में नहीं हैं। नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा इस समय गोरखपुर में हैं। वहीं, चनपटिया विधायक भागीरथी देवी झारखंड में बताई जा रही हैं। गया की मीटिंग में शामिल होने के बाद से दोनों का फोन नॉट रिचेबल बता रहा है। माना जा रहा है कि दोनों ही फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं होंगी।
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने विधानसभा के बाहर दिखाया विक्ट्री साइन
विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करेंगे राज्यपाल
बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद 11:30 बजे विधान सभा के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के भाषण के बाद दोनों सदनों के सदस्य अपने-अपने सदन में वापस जाएंगे और इसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू होगी।
NDA ने इन नेताओं के लिए दिया अविश्वास संकल्प
राज्यपाल के अभिभाषण के बाद स्पीकर और आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उनके खिलाफ NDA की तरफ से अविश्वास का संकल्प दिया गया। अगर सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर अपना इस्तीफा दे देते हैं, तो फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। उनके इस्तीफा नहीं देने की स्थिति में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा।
तेजस्वी आवास में रात 10 बजे क्यों घुसी पुलिस ?
इस बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे अंशुमन आनंद ने एक पुलिस कंपलेन की। जिसमें दावा किया गया कि उनके बड़े भाई और RJD विधायक चेतन आनंद 10 फरवरी से गायब हैं। इसके बाद रात 10 बजे तेजस्वी आवास पर अचानक सिटी SP चंद्र प्रकाश और SDM भारी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे। बाद में पुलिस ने पूरा एरिया छावनी में तब्दील कर दिया। वहीं, तेलंगाना में कैंप कर रहे कांग्रेस के सभी विधायक रविवार शाम पटना पहुंचे। बाद में तेजस्वी यादव के आवास पर सभी विधायकों ने तेजस्वी यादव को अपना नेता चुना।
जेडीयू की बैठक में नहीं पहुंचे 4 विधायक : जेडीयू विधायकों की बैठक मंत्री विजय चौधरी के घर पर हुई। इसमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। बैठक में विधायक बीमा भारती, संजीव सिंह, दिलीप राय और सुदर्शन नहीं पहुंचे।
गया से पटना पहुंचे बीजेपी विधायक
इधर, दो दिन से गया के होटल में रुके बीजेपी विधायक तीन बसों में सवार होकर पटना पहुंचे। इन विधायकों के रहने का इंतजाम डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर है।
जांच एजेंसियां सक्रिय : सूत्रों के मुताबिक, फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में जांच एजेंसी ईडी और इनकम टैक्स की टीम एक्टिव हो गई है। कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच पैसों के संदिग्ध लेन-देन के मद्देनजर नजर रखी जा रही है।
सीएम नीतीश कुमार हम हर हाल में बहुमत हासिल करेंगे। सोमवार को सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा। फिर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आएगा।
.jpeg)
Post a Comment