शाजापुर - शाजापुर में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया दुपाड़ा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
कार को साइड देने के चक्कर में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, शाजापुर के दुपाड़ा गांव में आज सुबह हादसा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग बज्जाहेड़ा से पचेटी माता पूजन के लिए जा रहे थे। तभी अचानक दुपाड़ा गांव के पास टर्न पर कार को साइड देने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।
.jpeg)
Post a Comment