BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन : छात्रा को साथ ले जाने की फिराक में था युवक, लव जिहाद के शक में लोगों ने पीटा फिर पुलिस को सौंपा


उज्जैन
: उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में एक युवक को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक पर आरोप है कि उसने कक्षा 10 की एक छात्रा को बहलाया-फुसलाया और उसे साथ लेकर भागने की तैयारी में था।

चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में देवास निवासी एक अल्पसंख्यक युवक को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीट दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि युवक लव जिहाद की घटना को अंजाम देते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले जा रहा था। इससे पहले उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदू जागरण मंच की संयोजिका नीलू चौहान ने बताया कि युवक ने छोटी मायापूरी की रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा को अमर नाम बताकर सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। बहला-फुसलाकर लव जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे देवास निवासी उमर मंसूरी (22) को पकड़ा है। आरोपी युवक ने छात्रा से घर से एक जोड़ी कपडे भी मंगवाए थे। ऐसे में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को शक था कि युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाना चाहता था। दोनों उज्जैन से निकल पाते, उससे पहले कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर नाबालिग लकड़ी के परिवार वाले भी पहुंच गए और उन्होंने भी युवक के साथ मारपीट की। कुछ देर सड़क पर चले हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सूचना देकर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस को बुलाया और आरोपी युवक को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने उमर मंसूरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने बताया कि युवक ने अपने सोशल मीडिया पर स्मोकिंग माय फैशन लिखा हुआ था। उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है, पुलिस उसकी जांच करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post