BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

लायंस क्लब मक्सी द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन श्री यश शर्मा जी की आधिकारिक यात्रा

मक्सी - लायंस क्लब मक्सी द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा जी की आधिकारिक यात्रा दिनांक 04.01. 24 को होटल जैन पथ में संपन्न कराई गई । सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष लायन राघवेंद्र सिंह सेंगर द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया ,सचिव लायन मयंक काबरा द्वारा सचिव रिपोर्ट शानदार वीडियो द्वारा एवं कोषाध्यक्ष लायन आशीष शर्मा द्वारा कोषाध्यक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। लायन शीला पटेल ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा जी का परिचय दिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा जी द्वारा अपने संबोधन में सेवा गतिविधियों और सभी मेंबर्स की सराहना करते हुए, सभी पदाधिकारियो का पिन लगाकर एवं इस वर्ष सक्रिय रूप से कार्य करने वाले लायन सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव लायन मयंक काबरा को मल्टीपल (राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) का विशेष अप्रिशिएशन सर्टिफिकेट और अध्यक्ष लायन राघवेंद्र सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, भारत परमार, मणिशंकर नागर और ओम प्रकाश शर्मा को डिस्ट्रिक्ट अप्रिशिएशन सर्टिफिकेट दिया गया।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने पस्त डिस्ट्रिक गवर्नर रमेश जी काबरा, जो उनके सलाहकार भी हैं इस वर्ष, का स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा पीड़ित मानव वर्ग की सेवा करने एवं एल.सी.आई.फ. में डोनेशन देने हेतु प्रोत्साहित किया गया । क्लब सदस्यों द्वारा कुछ सेवा गतिविधियां भी संपन्न कराई गई जिसमे कंबल वितरण और एलसीआईफ में डोनेशन किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने पीस पोस्टर कांटेस्ट में फेम गुरुकुल इंटरनेशन स्कूल के तीन बच्चों को पुरुस्कार भी दिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन राघवेंद्र सिंह सेंगर ,सचिव लायन मयंक काबरा, कोषाध्यक्ष लायन आशीष शर्मा, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन एन के मेहता जी, पस्त डिस्ट्रिक गवर्नर लायन रमेश काबरा जी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन्स लायन मणिशंकर नागर, लायन ओम प्रकाश शर्मा, लायन राम प्रसाद पाटीदार, लायन प्रकाश भावसार ,सदस्य ला. नरेंद्र जैन, मुकेश टेलर, गोपाल खड़लोया, लायन भारत परमार, ला. गोपाल जांगिड़, लायन हेमंत पटेल एवम अन्य सदस्य उपस्थित थे ।कार्यक्रम का सफल संचालन ला. नरेंद्र जैन एवं लायन प्रकाश भावसार द्वारा किया गया एवं आभार सचिव लायन मयंक काबरा द्वारा माना गया ।


एडिटर इन चीफ - ईशाक खान

Post a Comment

Previous Post Next Post