BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

धार के हटवाड़ा में चाइना डोर से गला कटा, छह वर्षीय बच्चे की मौत


धार
- नगर के हटवाड़ा क्षेत्र में रविवार शाम 7 बजे दुखद घटना हुई। इसमें बाइक सवार पिता अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था।
इस दौरान चाइना डोर की चपेट में बाइक पर बैठा बच्चा कनिष्क पुत्र विनोद चौहान निवासी लुनियापुरा धार आ गया । इसमें उसकी गर्दन कट गई।परिणाम स्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

हालांकि पिता व अन्य लोग तत्काल बच्चे को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित घोषित कर दिया गया। वहीं बच्चे का शव जिला चिकित्सालय में रखा गया है। एक दिन पहले एक बुजुर्ग और एक बच्चा चाइना डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया थे। इसके बाद रविवार को यह दुखद हादसा हो गया।

बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन 
प्रतिबंध के बाद भी बिक रही चाइना डोर
उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति पर जमकर पतंगबाजी होती है। इस दौरान लोग चाइना डोर का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि सरकार ने चाइना डोर पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन दुकानदार चोरी-छुपे इसे बेचते हैं। इससे कई हादसे होते हैं। उज्जैन में भी 11वीं की छात्रा की चाइना की डोर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post