BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर में 22 जनवरी को ये दुकानें पूरी तरह रहेगी बंद, महापौर ने जारी किए निर्देश


इंदौर : भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में 22 जनवरी का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि इस दिन अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए लगभग सभी खास मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। इस दिन को लेकर पुलिस, प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही तैयारियां जोरों पर है। पूरे शहर को लाइट्स से सजाया जा रहा है।
महापौर ने जारी किए निर्देश

वहीं, इंदौर में भी इस दिन को खास बनाने की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस दिन शहर में सभी मांस-मटन की दुकाने बंद रहेगी। बता दें कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अयोध्या स्थित अपने राजमहल में बिराजेंगे। जिसको RSS और भाजपा पूरे देश में इसे त्योहार की तरह मना रहे हैं।

राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने की अपील

इसके पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी व्यापारिक संस्थानों, मॉल्स से आग्रह कर राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने की अपील की है। जिसको अधिकांश ने सहर्ष स्वीकार किया है। दरअसल, पिछले दिनों एक संगठन ने महापौर से 22 फरवरी को रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मांस-मटन की दुकान बंद करवाने का आग्रह किया था। जिसपर गौर फरमाते हुए यह निर्देश जारी किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post