BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

MP में मुख्यमंत्री के नाम पर उठापटक के बीच शिवराज सिंह का आया बड़ा बयान, बोले- 'इससे बड़ा पद कोई नहीं है...'


मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चल रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राघौगढ़ में बड़ा बयान दिया। तत्पश्चात, राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
चर्चा तो ये भी है कि शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अब उम्मीद छोड़ दी है। दरअसल, राघौगढ़ में शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मामा और भैया का जो पद है, वो दुनिया में किसी भी पद से बड़ा है। इससे बड़ा पद कोई नहीं है। अहम बात ये है कि शिवराज का बयान उस समय आया है जब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की सीट किसी मिलेगी, इस पर मंथन का दौर चल रहा है।

वही इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, ''न तो मैं पहले सीएम पद का दावेदार था और न ही अब हूं। मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।'' उन्होंने समर्थकों के लिए वीडियो जारी करते हुए कहा कि मोदी जी हमारे नेता हैं। उनके साथ काम करने पर हमने हरदम गर्व का और आनंद का अनुभव किया है। 

बता दे कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 66 पर सिमट गई है। अन्य को 1 सीट पर जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में सीएम चेहरा घोषित नहीं किया था। पीएम मोदी के चेहरे और सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ा गया था। ऐसे में अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान के अतिरिक्त प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post