BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

BJP को वोट देने के लिए देवर ने भाभी को पीटा, सीएम शिवराज ने दिए जांच के आदेश


भोपाल : सीहोर की मुस्लिम महिला को उसके देवर ने इसलिए पीटा क्योंकि उसने बीजेपी को वोट दिया था. इस घटना के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में महिला और उसकी बेटियों से मुलाकात की.

उन्होंने प्रशासन को इस मामले की जांच के आदेश दिए. सीएम शिवराज ने महिला से मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया X पर भी शेयर किए. उन्होंने लिखा, 'मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है. मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है. इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी. मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है.'

Post a Comment

Previous Post Next Post