BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्‍जैन में दो नाबालिग बच्‍चे लापता, सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही पुलिस


उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लापता हो गए। दोनों बच्चे टावर चौक पर गुब्बारे बेचते थे। वहीं अब पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है और जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। दोनों बच्चों के नाम साकी और बलवीरनी बताए गए हैं। साकी उम्र करीब 7 साल और बलवीरनी की उम्र 9 वर्ष है। दोनों को उनके पिता ने डांटा था, जिसके बाद दोनों बच्चे कहीं चले गए। दो दिनों से इनका कोई पता नहीं चल सका है। इधर, दोनों का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमें गुम हुई बच्ची अपनी बहन के साथ नजर आ रही है।

पुलिस ने सोशल मीडिया का सहरा

पुलिस अब बच्चों की तलाश के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। साथ ही जिले के आस-पास भी दोनों के फोटो सर्कुलेट कराए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post