जानकारी के मुताबिक, जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सालखेड़ा में मृतक जगदीश भुराजी रविवार सुबह करीब 7 बजे अपने खेत गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी सुनील भील ने उसकी धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। वहीं मृतक के परिजनों ने उनके परिचित मदन सिंह को हत्या का मास्टरमाइंड बताया है। परिजनों का कहना है कि मदन सिंह पर एक साल से जिलाबदर की कार्रवाई चल रही है, लेकिन वह उनके इलाके में आज भी आजाद घूम रहा है। उसी ने योजना बना कर जगदीश की सुनील से हत्या करवाई है।
किसान की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने मृतक से हत्यारे की किसी तरह की पुरानी रंजिश से इंकार किया है। घटना के बाद परिजनों ने जिलाबदर आरोपी मदन सिंह को सह आरोपी बनाए जाने की मांग करते हुए थाने के सामने शव रख चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने की भी चेतावनी दी है।
जमानत पर बाहर आया था आरोपी
राजपुर थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी सुनील साल 2020 हत्या के मामले में जेल जा चुका है, कुछ दिनों पहले वह जमानत पर बाहर आया था और उसने फिर हत्या कर दी। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Post a Comment