भोपाल। आज राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज पत्रकारों को बड़ी सौगात देंगे। आज दोपहर 12 बजे स्टेट मीडिया सेंटर का सीएम शिवराज मालवीय नगर में भूमि-पूजन करेंगे।
जानकारी के मुताबिक स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण 66 हजार 981 वर्गफीट में किया जायेगा। इस मीडिया सेंटर में एक्जीविशन हॉल, ऑर्ट गैलरी, ऑडिटोरियम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष, बेंक्वेट हॉल, बेडमिंटन कोर्ट, रेस्टोरेंट, लायब्रेरी, मल्टी मीडिया रूम, जिम्नेजियम, इण्डोर गेम हॉल, पत्रकारों के लिये वर्क स्पेस बनाए जाएंगे।
.jpeg)
Post a Comment