BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

खरगोन : अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ BJP कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, निकाली 1000 बाइक की रैली


खरगोन
: मध्य प्रदेश के खरगोन में महेश्वर विधानसभा के बीजेपी उम्मीदवार राजकुमार मेव के विरोध में 8 गांव के एक हजार से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। बीजेपी उम्मीदवार बदलने की मांग को लेकर हाथ में तख्तियां लेकर गांव-गांव से गुजरे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ नारेबाजी की।
दरअसल, कुछ दिनों पहले बीजेपी की केंद्रीय समिति द्वारा मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। 

खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में राजकुमार मेव का नाम तय किया गया। तत्पश्चात, राजकुमार राव का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने विरोध करना आरम्भ कर दिया है। वही इसी विरोध के चलते रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के विरोध में विधानसभा स्तरीय बाइक रैली निकाली। बाइक रैली की शुरुआत कतरगांव से हुई जो विधानसभा महेश्वर के कई गांवों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। 

इस बाइक रैली में दो उप रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता शमिल हुए। पहली उप रैली बलवाड़ा से आरम्भ हुई, इसमें बलवाड़ा मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली बागोद, करही होते हुए कतरगांव पहुंची। बागोद, करही के कार्यकर्ता अपने अपने स्थान से रैली में शामिल हुए। वहीं, दूसरी उप रैली पिपलिया से आरम्भ हुई तथा कतरगांव पहुंची। महेश्वर-मंडलेश्वर मंडल के कार्यकर्ता भी कतरगांव से रैली में शामिल हुए। एक हजार से ज्यादा बाइक के साथ संयुक्त रैली कतरगाव से निकल कर नांद्रा, धरगांव, छोटी खरगोन, मंडलेश्वर होते हुए महेश्वर पहुंची। वही इसके चलते भाजपा कार्यकर्ता ''नहीं चलेगा, नहीं चलेगा गद्दार नहीं चलेगा, राजकुमार हटाओ महेश्वर बचाओ'' जैसे नारे लगाते दिखाई दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post