Top News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल के पाटीदार बने जिला संयोजक


तराना
 - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल महानगर की सामान्य छात्र बैठक सदस्यता अभियान एवं परिसर कार्य को लेकर संपन्न हुई जिसमे मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाडिया जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,बैठक के बाद भोपाल महानगर की सत्र 2023-2024 कार्यकारिणी घोषणा की गई जिसमे जिला संयोजक नया भोपाल के रूप में सचिन पाटीदार निर्वाचित हुए,पाटीदार ने बताया कि छात्र जीवन के साथ साथ राष्ट्रहित की बात करना , समाज के बीच में एक लीडर के रूप में काम करना,छात्रों की आवाज बनना,एक ध्येय तपस्या के साथ राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना ऐसी भावना को लेकर विद्यार्थी परिषद काम करती हैं ।। उज्जैन जिले की तराना तहसील के छोटे से गांव दुधली के रहने वाले सचिन पाटीदार पढ़ाई करने आए भोपाल में पढ़ाई के साथवे साथ एक छात्र नेता के रूप में काम कर रहे हैं पाटीदार का यह संदेश हैं कि आज की युवा पीढ़ी को बढ़ चढ़कर राष्ट्रहित ,समाजहित ,देशहित में बात करनी चाहिए एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण की भावना को लेकर काम करना चाहिए।।



रिपोर्ट - नावेद खान (मक्सी)

Post a Comment

Previous Post Next Post
मालवा न्यूज़ 24X7