BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही जन जागरूकता रैली भी निकाली गई



रिपोर्ट - नावेद खान 
मक्सी :- राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस प्रति वर्ष 24 सितंबर को मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत श्री कुशाभाऊ ठाकरे शासकीय महाविद्यालय मक्सी की राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी व समस्त सदस्यों एवं स्वयं सेवकों के द्वारा मैराथन, जन जागरूकता रैली ओर आने वाले चुनाव के लिये मतदाता जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम ग्राम झोकर में आयोजित किये गए । साथ ही इस आयोजन के अंतर्गत ग्राम झोकर के पंचायत भवन में सरपंच श्रीमती पारी बाई उपसरपंच श्री मधुसूदन कर्णवादिया व सचिव लखन सिंह चौहान, पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रोफेसर लखन सिंह कुशवाह और शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील जी वागले के पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना के इस कार्यक्रम में योजना के महत्व पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुनील जी वागले ने प्रकाश डाला एवं अपने विचार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सभी ग्राम पंचायत सदस्य, महाविद्यालय के स्वयंसेवक एवं शिक्षक डॉ अपर्णा जैन, डॉ सौदान सिंह मकवाना, डॉ विनीता परमार, श्री हेमंत डाबरिया, जगदीश देवड़ा एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्रगण मौजूद रहे । इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर लखन सिंह कुशवाह ने किया उक्त जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रोफेसर मीनू ग़ज़ाला खान ने दी । 




Post a Comment

Previous Post Next Post