BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन : 12 साल की बच्ची से कार में दरिंदगी, सड़क पर फेंका, हालत गंभीर


उज्जैन
: में एक 12 वर्षीय बालिका के साथ उज्जैन में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका से दुष्कर्म कर उसे दांडी आश्रम बड़नगर रोड के समीप फेंक दिया गया था।
पुलिस को सूचना मिलने पर उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

दंडी आश्रम के समीप मिली थी बालिका

महाकाल पुलिस ने बताया कि बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दंडी आश्रम के समीप 12 वर्षीय बालिका सोमवार शाम को मिली थी। बालिका के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। इस पर उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। बालिका की भाषा पुलिस को समझ में नहीं आ रही है। देर रात उसकी हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

चलती कार में हुआ दुष्कर्म

आशंका जताई जा रही है कि चलती कार में बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि बालिका से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उपचार के लिए उसे इंदौर भेजा गया है। पुलिस बड़नगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post