धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र के थाना सेक्टर-1 क्षेत्र के अन्तर्गत लोधी मोहल्ले में पति ने अपनी पत्नी को अधिक मोबाइल चलाने की बात को लेकर सिर और कान पर हसिया से वार कर पत्नी राविता को घायल कर दिया है।
विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के सिर और कान पर हसिया से हमला कर दिया। इस घटना में पत्नी घायल हो गई वहीं महिला के कान का कुछ हिस्सा भी कट कर अलग हो गया है। घायल महिला को गम्भीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद धार के भोज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

Post a Comment