इंदौर :- लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण अमृत भारत योजना के तहत किया जाना है। इसके निर्माण कार्य की शुरुआत बुधवार से होगी। यहां वर्तमान भवन को तोड़कर नई इमारत बनाई जाएगी।नए प्लेटफार्म और एलीवेटर ब्रिज भी बनेंगे। बाणगंगा की तरफ भी स्टेशन भवन बनाने की योजना है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी बुधवार सुबह 10.30 बजे भूमिपूजन करेंगे। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास एक नए ट्रैक का काम तेजी से चल रहा है। नया प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा। मौजूदा बिल्डिंग को तोड़कर सर्वसुविधायुक्त नया भवन भी बनेगा। इस भवन में वेटिंग हाल, टिकट घर समेत सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी।
लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को बाणगंगा की तरफ विकसित करने के लिए भी सांसद लालवानी ने पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसके बाद रेल मंत्री ने यहां सर्वे के निर्देश दिए थे। सांसद लालवानी ने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधाएं मिल सकें।

Post a Comment