BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मोदी मंत्रिमंडल के सबसे सफल मंत्री हैं पीयूष गोयल, इन्वेस्टमेंट बैंकर से बने मंझे हुए राजनेता

 


देश की मोदी सरकार अपने 9 साल पूरे कर चुकी है। इस 9 सालों में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सफल मंत्रियों की चर्चा होती है। उनमें से एक मंत्री पीयूष गोयल भी हैं। वर्तमान समय की बात करें तो पीयूष गोयल के पास कई मंत्रालयों की जिम्मेदारियां हैं।

आज यानी की 13 जून को वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने देश के रेलमंत्री तौर पर केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दी थी।

जन्म और शिक्षा

बता दें कि पीयूष गोयल के पिता पिता वेद प्रकाश गोयल भी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। इसके साथ ही वह भाजपा में लंबे समय तक कोषाध्यक्ष भी रहे। वहीं उनका मां चंद्रकांता गोयल मुंबई से तीन बार भाजपा की विधायक रही थीं। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में 13 जून 1964 को पीयूष गोयल का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई में पीयूष गोयल ने LLB और चार्टड अकाउंट की भी पढ़ाई पूरी की है।

कॅरियर

पढ़ाई पूरी करने के बाद पीयूष गोयल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी के साथ अपनेकॅरियर की शुरूआत की थी। पीयूष गोयल एक इन्वेस्टमेंट बैंकर थे। हालांकि बाद में वह भी अपने पिता की तरह राजनीति में सक्रिय हो गए। बता दें कि अपने 35 साल राजनीतिक करियर में वह बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समेत उन्होंने कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

साल 2010 में पहली बार पीयूष गोयल राज्यसभा के सदस्य बने। इसके बाद जब साल 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी तो उस दौरान उन्हें स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया। साल 2014 से 2019 तक उन्होंने कोयला मंत्रालय का कार्यभार संभाला। जिसके बाद साल 2017 में उन्हें रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। पीयूष गोयल जब रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, तो रेलवे में उनके नेतृत्व में कई क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिले थे।

जब पेश किया था बजट

साल 2019 में पीयूष गोयल खूब सुर्खियों में थे जब तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें बजट पेश करने का मौका मिला था। उस बजट के दौरान उन्होंने कई बड़े और क्रांतिकारिक फैसले लिए थे। वहीं साल 2021 तक उन्होंने रेल मंत्रालय संभाला था। इसके बाद पीयूष गोयल को कई मंत्रालयों की जिम्मेदारियां सौंपी गई। उनके पास वर्तमान में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय हैं।

पीयूष गोयल के पास कपड़ा मंत्रालय भी है। पीयूष गोयल एक बेहतरीन वक्ता होने के साथ ही कई अहम मौके पर पार्टी के पक्ष को बेहद मजबूती के साथ रखते हैं। अभी तक पीयूष को जिस भी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उस जिम्मेदारी बेहद अच्छे से निभाया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post