ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसे की वजह से एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। तो वही बच्चे के माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि ये हादसा गोला के मंदिर थाना इलाके भिंड रोड पर हुआ।
घसीटने का सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद
जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को कार ने घसीट दिया। एक्टिव पर पति पत्नी और 8 साल का बेटा सवार थे।पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 8 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई और बच्चे के माता पिता गंभीर रूप से घायल है। कार द्वारा एक्टिवा को घसीटने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब ग्वालियर में हिट एंड रन का मामल सामने आया हो। लेकिन इसके बाद सरकार द्वारा इन मामलों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Post a Comment