BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

अशोकनगर : चुनावी रंजिश के चलते हुआ डबल मर्डर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल


अशोकनगर
जिले के देहात थाना क्षेत्र के दियाधरी गांव बुधवार की रात करीब 9 बजे चुनावी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।जिसमे दो भाईयों कि हत्या हुई है,करीब 20 से 25 हमलावरों ने लाठी, कुल्हाड़ी एवं धारदार हथियारों से अचानक हमला किया। हमलें में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायलों में दो लोग गंभीर हैं। जिन्हें जिला अस्पताल से इलाज के लिए भोपाल रैफर कर दिया है।

यह है पूरा मामला

दियाधरी गांव में साहू परिवार के साथ कुशवाह परिवार का करीब एल साल पहले से चुनाव के समय से विवाद चला रहा था। परिवार के सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम जब वह अनाज बेंचकर गांव पहुंचे तो,अचानक ही कुशवाह समाज के लोगो ने अचानक कुल्हाड़ी, डंडों और धारदार हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर चोट लगने पर माधोप्रसाद साहू उम्र 70 साल और उनके भाई श्रीकिशन साहू उम्र 45 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हमलें में साहू परिवार के ही पवन, विक्रम, मनोज, बालकिशन, नवीन और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घायलों में पवन और मनोज साहू की स्थिति गंभीर होने की वजह से इनको भोपाल रैफर किया जा रहा है।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिला अस्पताल में सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ एसपी अमन सिंह राठौड़ सहित दोनों थानों का पुलिस बल भी अस्पताल में मौजूद रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post