BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

रीवा: इवेन्ट प्लानर ने अपनी एंकर गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या..!


रीवा
में सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. यहां पर इवेंट प्लानर दोस्त ने अपनी एंकर गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर कपड़ा व्यापारी दोस्त की हत्या कर दी.हत्या का कारण यह रहा कि आरोपी इवेंट प्लानर की पत्नी को दोस्त ने अफेयर होने की जानकारी दे दी. जिसके चलते इवेंट प्लानर का घर में पत्नी से विवाद होने लगा. जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैतवारा जिला सतना निवासी वैभव सिंह उम्र 29 वर्ष अर्जुन नगर रीवा में कपड़े की कारोबार करते रहे. जिनके बचपन के दोस्त राजू सिंह बघेल उम्र 29 वर्ष इवेंट प्लानर रहे. राजू का एंकर बिट्टू तिवारी उर्फ गीतांजलि 24 वर्ष निवासी द्वारिका नगर से अफेयर था. यहां तक कि बिट्टू भी राजू की इवेंट कंपनी से जुड़ी रही. दोनों के अफेयर के बारे में जब वैभवसिंह को पता चला तो उसने यह बात राजू की पत्नी को बता दी. जिसके चलते राजू का पत्नी से विवाद होने लगा. राजू ने इसका जिम्मेदार वैभव को समझ लिया और उसकी हत्या करने की ठान ली. 22 मई की रात वैभव को ग्राउंड पर बुलाया, जहां पर वैभव की लाठी मार-मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी. जांच में राजू के बिट्टू तिवारी से संबंधों की जानकारी लगी तो पुलिस ने बिट्टू तिवारी उर्फ गीतांजलि निवासी द्वारिका नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने फिर राजू सिंह बघेल निवासी पीटीएस चौराहा को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक युवक अजीत कुमार पटेल निवासी चोरगड़ी थाना रायपुर कर्चुलियान का नाम सामने आया, जिसपर उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post