BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मंदसौर में ट्रक ड्राइवर से 20 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, मणिपुर से लाकर राजस्थान बेचने जा रहा था आरोपी


मंदसौर-
शामगढ़ पुलिस ने पकड़ी 20 किलो 320 ग्राम हेरोइन ,जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य 20 करोड़ रुपये है।ये हेरोइन मणिपुर से मंदसौर होते हुए राजस्थान ले जाई जा रही थी । 
मंदसौर के शामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 20 करोड़ रुपए कीमत की 20 किलो 320 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने अनुसार शामगढ़ पुलिस को बड़ी मात्रा में ब्रॉउन शुगर तस्करी की सूचना मिली थी । मुखबिर की सूचना कारवाई करते हुए पुलिस ने मेलखेड़ा गरोठ रोड पर नाकाबन्दी कर ट्रक नम्बर RJ06 GB 5818 की तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में खुफिया तरीके से छिपाकर ले जाए जा रहा अवैध मादक पदार्थ ब्रॉउन शुगर के 4 पैकेट बरामद किए । इन 4 पैकेट में 20 किलो 320 ग्राम हीरोइन बरामद की गई जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है । 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मादक पदार्थ हेरोइन को नॉर्थ ईस्ट के इंफाल मणिपुर से लेकर आया था और छोटी सादड़ी प्रतापगढ़ राजस्थान में देने जा रहा था । मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सहित तस्करी में शामिल 3 अन्य तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post