इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां शहर के राजनगर में एक युवक पिता के सामने चक्कर खाकर गिर गया, जहां पिता उसे अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधिकारियों की माने तो युवक अपने पिता के साथ हम्माली का काम करता था, जहां अचानक वह अपने पिता से बात करते-करते गिर गया। उधर, पिता अपने बेटे को अन्य साथियों की मदद से चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्होंने बेटे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने युवक की मौत हार्टअटैक के चलते होने की आशंका जताई है।
चाय पीते वक्त बिगड़ी तबीयत
परिजनों ने बताया कि, युवक अपने पिता के साथ हम्माली का काम करता था, जहां पिता से बात करते वक्त अचानक युवक चक्कर खाकर गिर गया तभी पिता उसे चिकित्सकों के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक ऐसा ही मामला शहर के एमआईजी क्षेत्र से निकल कर सामने आया है, जहां एक युवक की चाय पीते वक्त मौत हो गई। युवक कुर्सी पर बैठकर चाय पी रहा था कि अचानक गिर पड़ा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत हार्ट अटैक के चलते होना बताई जा रही है। बता दें हार्टअटैक से होने वाली मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां युवाओं में हार्टअटैक के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
इससे पहले भी प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां 27 वर्षीय युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। युवक सुबह उठने के बाद न्यूज पेपर पढ़ रहा था, तभी अचानक उसे खांसी आई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटाया और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने तुरंत युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद युवक को परिजन अस्पताललेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद हड़कंप मच गया, जहां युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Post a Comment