BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

12वीं की छात्रा ने राजा महल से कूदकर की खुदकुशी: MP बोर्ड परीक्षा में फेल होने के कारण उठाया आत्मघाती कदम

मध्य प्रदेश केनिवाड़ी जिले के ओरछा में एक 12वीं की छात्रा ने राजा महल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि आज जारी हुए बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में फेल हो जाने के कारण दुखी इस छात्रा ने सुसाइड किया है। मृतक छात्रा की पहचान रानी अहीरवार पिता सीताराम अहीरवार के रूप में हुई है। मृतिका मडोरी थाना चंदेरा जिला टीकमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। छात्रा स्कूटी से टीकमगढ़ से लगे ओरछा में पहुंची थी, और राजा महल से कूदकर आत्महत्या कर ली।  इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस जब पहुंची तब लोगों को घटनास्थल से हटाया। बारहवीं का रिजल्ट देखने के बाद छात्रा स्कूटी से बिना बताये घर से भाग आई थी और ओरछा के राजा महल से कूदकर अपनी जान दे दी।बता दें कि इससे पहले आज आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसोदा में कक्षा 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा ने फेल होने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं उज्जैन जिले के माकड़ोन तहसील के ग्राम झुमकी निवासी एक 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा जहर खा लिया। जिसे परिजन गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post