BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

धमकियों के बाद Salman Khan का बड़ा फैसला, खरीदी नई बुलेटप्रूफ कार, कीमत जान उड़ेंगे आपके होश

सलमान खान ने लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के बाद अपनी सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है।

सलमान खान ने अपने लिए निसान पेट्रोल की सबसे महंगी एसयूवी कार खरीदी है। खास बात यह है कि यह कार अब तक भारत में लॉन्च नहीं हुई है। लेकिन, सलमान खान ने इसे इंपोर्ट करवाया है।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने यह फैसला अपनी सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। हालांकि, पहले भी सलमान खान बुलेट प्रूफ कार लैंड क्रूजर एसयूवी से ही चलते थे लेकिन अब उन्होंने अपनी कार के कलेक्शन में एक और बड़ी और महंगी कार को जोड़ा है। बता दें कि, सलमान खान की यह नई कार साउथ एशिया की सबसे लोकप्रिय कार मानी जाती है और सुरक्षा के मद्देनजर काफी अच्छी भी मानी जाती है।

सलमान खान हाल ही में एक इवेंट में अपनी इसी कार से पहुंचे थे। उनकी कार की कीमत की बात करें तो चूंकि कार भारत में लॉन्च नहीं हुई है इसलिए सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। कई रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत कमोबेश एक करोड़ के आसपास है।

सलमान खान के कारों के कलेक्शन की बात करें तो उनके पास पहले से एक से बढ़ कर लग्जरी कारें हैं। सलमान खान के पास निसान की एसयूवी के अलावा, टोयोटा लैंडक्रूजर, मर्सडीज बेंज सी-क्लास, लेक्सस एलएक्स 470, ऑडी ए8, पोर्शे, रेंज रोवर, ऑडी RS7, मर्सडीज AMG और मर्सडीज बेंज भी है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान खान इसके अलावा 'टाइगर 3' में भी नजर आएंगे। इसके बाद सलमान खान 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post