BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

चेन्नई में पूजा अर्चना के दौरान तालाब में डूबे पांच युवक

चेन्नई मंदिर से जुड़े एक अनुष्ठान के दौरान पांच युवक बुधवार को यहां एक तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब पुजारी तथा स्वयंसेवक तालाब में गए और अनुष्ठान के लिए एक घेरा बना इस दौरान एक व्यक्ति डूब गया और उसे बचाने की कोशिश में चार अन्य युवक भी डूब गए।

पुलिस ने बताया कि राजस्व तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और बचाव सेवा कर्मियों की मदद से शवों को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।



डेस्क रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post