BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी होली से कृष्ण ने समझाया महिला सशक्तिकरण : श्री राधा -कृष्ण मंदिर मक्सी में धूमधाम से मनाया फाग महोत्सव

रिपोर्ट- नावेद खान
मक्सी :- होली से कृष्ण ने समझाया महिला सशक्तिकरण
मक्सी- श्री राधा -कृष्ण मंदिर मक्सी में धूमधाम से मनाया फाग महोत्सव कथा प्रवक्ता सु श्री पूनम किशोरी जी नागर ने बताया कि होली के त्यौहार की बात करते हैं तो हमारे सामने मुरली बजाते हुए मुरली मनोहर की छवि उभरने लगती है राधा कृष्ण संग होली खेलते हुए कृष्ण सबको रंगों से सराबोर कर देते हैं भगवान श्री कृष्ण ने अपना सारा जीवन ही महिला सशक्तिकरण से के लिए दिया था भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हर प्रसंग हमें महिला सशक्तिकरण के बारे में बताता है श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति देवास के सहयोग से आज श्री राधा कृष्ण मंदिर स्टेशन रोड मक्सी में भव्य फाग उत्सव के अंतर्गत फूलों की होली रंगो की होली राधा कृष्ण रास महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित बालकृष्ण जी नागर,यूवराज धाकड़, आनंद नागर, अंकित राठौड़, पार्षद ओमप्रकाश पाटीदार,के के श्रीवास्तव,एक्टर अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगर वासी एवं श्रेत्रवासी भक्तगण उपस्थित थे उक्त जानकारी सुश्री रुखमणी परमार ने दी

Post a Comment

Previous Post Next Post