BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उत्तर प्रदेश : निकाह से पहले दूल्हे की डिमांड सुनकर हैरान रह गए सब, थाने पहुंची दुल्हन

उत्तर प्रदेश के बरेली में बारात लेकर पहुंचे दूल्हा पक्ष ने निकाह से पहले पांच लाख रुपये की मांग कर शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर शराब पीकर हंगामा किया और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर बारात वापस ले गए।
इसके बाद दुल्हन परिजन के साथ पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये मामला किला थाना क्षेत्र का है। खना गौटिया गांव की रहने वाली गौस खां ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन तारा बी की शादी इज्जतनगर के गांव सैदपुर हाकिंस निवासी हबीब के साथ तय की थी। रविवार को बारात होनी थी। शादी के लिए किला की रजा कॉलोनी में एक बारातघर को बुक किया गया था। सुबह से ही वहां शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोपहर में बारात आई और इसके बाद हबीब के परिवार वालों ने निकाह से पहले पांच लाख रुपये की मांग कर दी। उन लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और रकम न मिलने पर निकाह से इनकार कर दिया। फिर दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों ने शराब पीकर हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन लोगों से मारपीट की।

बारात संग भागा दूल्हा
झगड़ा होने के बाद हबीब ने भी निकाह से इनकार कर दिया और बारातियों को लेकर वहां से भाग निकला। इसके बाद समाजसेवी रोशनी खान वहां पहुंचीं और शाम को उन लोगों को किला थाने लेकर पहुंचीं। उनकी तहरीर के आधार पर किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

पंचायत के बाद भी नहीं माना दूल्हा 
गौस खां ने बताया कि उनके मां बाप नहीं है। चार बहनों की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधो पर है। सोमवार को ही उनकी दूसरी बहन का निकाह भी उसी बारातघर में था। उन लोगों ने भी हबीब के परिजन को समझाया। रिश्तेदारों ने भी पंचायत कराई लेकिन आरोपी पांच लाख मिलने के बाद ही निकाह की जिद पर अड़े रहे।

डेस्क रिपोर्ट उत्तर प्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post