तराना :- तराना के मां अहिल्या की पावन नगरी में भगवान तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के आंगन गादी पति महंत प्रकाशानदं भारती के मार्गदर्शन में में शिव महापुराण का भव्य आयोजन किया जा रहा है आज प्रथम दिवस दिनांक 13 फरवरी से विधि विधान के साथ प्रारंभ किया गया राष्ट्रीय प्रवक्ता कथा व्यास श्री राम किशोर शरण दास जी महाराज गंगात खेडी़ ओंकारेश्वर श्रेत्र आश्रम. ने सर्वप्रथम भगवान तिलकेश्वर महादेव के चरणों में नमन कर शोभायात्रा के साथ कथा स्थल तक पहुंचकर व्यास गादी की पूजन कर शिव महापुराण प्रथम दिवस में शिव की महिमा शिव कथा का महत्व एवं शिव तत्व के बारे में पत्तों को बताया एवं कहा कि
शिव ही वह देव है जो विष को पीकर आपको अमृत पिलाता है आज दुनिया में शिव के नाम पर लोग कई प्रकार के नसों का उपयोग करते हैं परंतु शिव ने कभी नहीं कहा कि गांजा पियो भांग पियो या दारू पियो शिव विष का पान कर जगत का कल्याण करने वाले देव हैं जो दुनिया से संदेश देते हैं कि आपकी बुराई सारी मुझे देव तो दुनिया में अच्छाई और जगत कल्याण के कार्य करो मैं की बुराई को अपनाओ बुराई से अपराध का जन्म होता है और अपराध से अपना और अपने परिवार का नाश होता है तिलकेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन शिव पुराण समिति तराना के तत्वावधान में विगत 15 वर्षों से किया जा रहा है जिसमें नगर के सभी भक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है एवं भारी संख्या में महिला पुरुष वक्त जन्म कथा श्रवण का लाभ लेते हैं आज के यजमान नविन राव पुजारी अखिलेश चतुर्वेदी थे
संवादाता अरशद जागीरदार
Post a Comment