BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर: कांग्रेस नेता के बेटे का अपहरण के बाद हत्या, 4 करोड़ की मांगी थी फिरौती, गिरफ्तार दो आरोपी करीबी रिश्तेदार

इंदौर : 🔺
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर  में कांग्रेस नेता के बेटे का अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपहरणकर्ता बदमाशों ने बेटे के छोड़ने के एवज में बड़ी रकम 4 करोड़ की फिरौती मांगी थी। अपहरण के बाद मासूम की हत्या शव जंगल में छोड़कर भाग निकले आरोपी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी करीबी रिश्तेदार बताए जाते है। जानकारी के अनुसार अपरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या कर शव बड़वाह के जंगलों में फेंक दिया था। रविवार की शाम तकरीबन 5 बजे से बच्चा लापता हुआ था। मृतक हर्षु चौहान के पिता जितेंद्र चौहान का माइनिंग का कारोबार है। मृतक कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई जितेंद्र सिंह चौहान का बेटा है। बच्चे के अपहरण और हत्या मामले में पुलिस की शक की सुई करीबी और जान पहचान वालों पर घूम रही थी। किशनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कांग्रेस नेता के बेटे का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपियों को किशनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी कांग्रेस नेता के करीबी रिश्तेदार बताए जाते है। आरोपियों ने 4 करोड़ की फिरौती मांगी थी। अपहरण के बाद पकड़े जाने के डर से बच्चे की हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित किया था। पकड़े गए आरोपी रितिक और विक्की से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post