उत्तरप्रदेश🔺के बिजनौर जिले के ग्राम बैरमाबाद गढी निवासी एक युवती का रिश्ता धामपुर के गांव मिलक जहांगीराबाद निवासी युवक के साथ तय किया था। दोनों पक्षों की रजामंदी से 25 जनवरी निकाह की तारीख तय की गई थी। जिसके लिए दुल्हन के पिता ने पुत्री को दहेज में देने के लिए मोटर साइकिल, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बैड, बर्तन सहित लाखों रुपये का सामान खरीदा लेकिन बुधवार को बारात नहीं पहुंची।
देर शाम तक दूल्हा पक्ष बारात लेकर नहीं आया। मेहमानों के लिए बनाया गया खाना बर्बाद हो गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी की तैयारी में उनका करीब 7 लाख रुपए खर्च हो चुका है। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दूल्हा पक्ष बारात लेकर नहीं आया। मामले को लेकर बिरादरी के लोगों की मीटिंग बुलाई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment