Top News

पठान पर भीषण जंग, इंदौर के 40 सिनेमाघरों में फिल्म का फर्स्ट शो रद्द, ग्वालियर, भोपाल में हंगामा

इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ता छतरीपुरा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूर टॉकीज पर पहुंचे और पठान फिल्म के बैनर पोस्टर को फाड़ने के साथ ही जमकर हंगामा किया. हिंदूवादी संगठनों ने तकरीबन 40 सिनेमाघरों में इस तरह से सुबह से ही प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसके कारण इंदौर संभाग के 40 सिनेमाघरों में पठान फिल्म का पहला शो रिलीज नहीं हुआ. 
इंदौर में आज फिल्म पठान रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गई. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पहले ही फ़िल्म पठान की रिलीज को लेकर सिनेमाघर संचालकों को विभिन्न तरह के निर्देश दिए हुए थे. लेकिन उसके बाद भी इंदौर के कई सिनेमा संचालकों ने फिल्म को रिलीज कर दिया. बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पूरे मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने बुधवार अलसुबह से ही मोर्चा संभालते हुए विभिन्न सिनेमा हॉल के बाहर जाकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं इंदौर के कस्तूरबा टॉकीज पर जाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हाथों में डंडे भी थे. कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल परिसर में लगे हुए फिल्म पठान के बैनर पोस्टर को भी फाड़ कर उनमें आग लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया. जिसको देखते हुए इंदौर, धार, खड़वा, बुरहनपुर व अन्य जगहों को मिलाकर 40 से अधिक जगह पर फिल्म पठान का पहला शो कैंसिल हो गया. सीने एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट बसंत लड्ढा ने की इसकी पुष्टि की है.

ग्वालियर में विरोध प्रदर्शन: ग्वालियर में रिलीज हो रही फिल्म पठान के पहले शो से पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गये. सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता रैली के रूप में डीडी मॉल पहुंचे, जहां थिएटर में लगी फिल्म पठान न चलने की चेतावनी दी. शहर के फूलबाग चौराहे पर स्थित डीडी मॉल में इस फिल्म पठान का शो 11:00 बजे से शुरू होना था, लेकिन फिल्म पठान का पहला शो शुरू होने से पहले कि बजरंग दल के कार्यकर्ता थियेटर पर पहुंच गए और उन्होंने जमकर नारेबाजी की और जय श्रीराम के नारे भी लगाए. सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया.

फिल्म में हिंदू और भगवा को बदनाम करने की शाजिश: बजरंग दल के जिला मंत्री राजू गोस्वामी का कहना है कि फिल्म पठान देश विरोधी फिल्म है और इस फिल्म में षड्यंत्र के तहत हिंदू और भगवा को बदनाम करने की साजिश की है. पहले भी इस फिल्म को रिलीज न करने के लिए चेतावनी दी थी लेकिन इसके बावजूद फिल्म को रिलीज किया जा रहा है. यही कारण है कि आज पूरे देश भर में इस फिल्म को विरोध झेलना पड़ रहा है. वहीं ग्वालियर में इस फिल्म को किसी भी थिएटर में नहीं चलने दिया जाएगा. सभी हिंदूवादी संगठन ने ऐलान किया है कि इस फिल्म को किसी भी थिएटर में नहीं चलने दिया जाएगा. क्योंकि इस फिल्म में जानबूझकर हिंदू और भगवाधारी को अपमानित किया है. इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि सभी हेडरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है साथ ही विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हर चौराहे, थियेटर, मॉल पर पुलिस बल तैनात किया गया है. उनका कहना है सभी थियेटर संचालकों को फिल्म का शो चलाने के लिए कहा गया है.

Etv news

Post a Comment

Previous Post Next Post
मालवा न्यूज़ 24X7