BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

वाहन से चैकिंग कर चालान बनाए: इंटरसेप्टर से हाई स्पीड वाहनों पर शिकंजा, एबी रोड पर तीन चालान बनाए, रोज होगी कार्रवाई

शाजापुर - 
पुलिस ने इंटरसेप्टर मशीन से वाहनाें की स्पीड मापी।
तेज गति से भागते वाहनों से दुर्घटना की रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने इंटरसेप्टर वाहन से चैकिंग कर चालान बनाए। पुलिस ने शनिवार काे एबी राेड बायपास पर हाई स्पीड कार व बड़े वाहनों की चैकिंग कर तेज स्पीड में चल रही तीन काराें के चालान बनाए।

यातायात सूबेदार रवि वर्मा ने बताया कि सामान्यतः हाइवे पर हादसे aवर स्पीड से हाेते हैं। इसी की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा ओवरस्पीड चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, जो रोज होगी। इंटरसेप्टर वाहन में साउंड मीटर, स्पीड राडार सहित अन्य कई तकनीकी व्यवस्थाएं हैं।

800 मीटर दूर से पता चल जाती है गति 
वाहन में लगे कैमरों की सहायता से यातायात पुलिस 300 मीटर की दूरी से वाहनों की नंबर प्लेट में लिखे नंबर आसानी से पढ़ सकेगी। 800 मीटर की दूरी से ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों को भी मापा जा सकता है। इससे उनकी गति पर सुधार करने का काम आसानी से हो सकेगा। इसके अलावा इस वाहन की तकनीकी सुविधाओं के चलते रात में भी यातायात पुलिस को कार्रवाई में आसानी होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post