BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

पानी के टैंक में गिरने से मौत: मां छत पर टंकी देखने गई, 3 साल की बेटी टैंक में गिरी, मौत

                              👆 तनिषा पाल।

रतलाम - पीएंडटी कॉलोनी निवासी मनोज पाल के घर के पहले कमरे में बने पानी के टैंक में गिरने से उनकी तीन साल की मासूम बच्ची तनिषा की मौत हो गई। शनिवार सुबह 9.30 बजे नल से पानी सप्लाय होने पर मां दीपा टैंक का ढक्कन खोलकर उसमें टिल्लू पंप लगाकर पहली मंजिल की छत पर रखी टंकी में पानी की स्थिति देखने गई थीं। वापस लौटकर देखा तो मासूम उसमें गिर चुकी थी। मां ने शोर मचाया तो आसपास वाले आए और उसे निकालकर तत्काल एमसीएच ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पाल छत भराई के सरियों की सेंटिंग का काम करते हैं। वो शनिवार सुबह 8 बजे ही काम करने सागौद रोड पर गए थे। घर में बच्ची की मां दीपा और दादी महादेवीबाई ही थीं। दादी बीमार होने पर घर के दूसरे कमरे में पलंग पर ही लेटी थीं और इसी कमरे में तीन साल की तनिषा मोबाइल देखते हुए खेल रही थी। 9.30 बजे नल से जल प्रदाय शुरू होने पर रोज की तरह टंकी में पानी चढ़ाने के लिए आगे के कमरे में बना टैंक खोलकर उसमें टिल्लू पंप लगाकर पहली मंजिल पर रखी टंकी में पानी की स्थिति देखने मां दीपा गई तभी हादसा हो गया। टैंक 6 फीट गहरा और इतना ही चौड़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post