देवास -देवास जिले के खातेगांव में सोशल मीडिया पर की गई जातिगत और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गुरुवार को जमकर विवाद हुआ।विवाद इतना बढ़ गया की मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इसमें कुछ लोगों को चोट आई, जिसके बाद माहौल खराब हुआ। बढ़ते तनाव के चलते कन्नौद, नेमावर, खातेगांव थाने की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला और भीड़ को तीतर बितर किया इसके बाद दोनों पक्षों को वरिष्ठों द्वारा दी गई समझाइश से मामला शांत होता, इसी बीच एक दुकान पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई एक कॉलेज छात्रा के साथ भी मारपीट हुई। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने और आसपास जमा हो गए। माहौल खराब होता देख कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।इसके बाद एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले शांत करवाया और भीड़ हटाकर बंद दुकानों को फिर से चालू करवाया और फिर स्थिति सामान्य हुई। रात में पुलिस ने नगर में शांति मार्च निकालकर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी दी।
देवास जिले के खातेगांव में सोशल मीडिया पर टिप्पणी के बाद एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों को वरिष्ठों द्वारा दी गई समझाइश से मामला शांत होता, इसी बीच एक दुकान पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई एक कॉलेज छात्रा के साथ भी मारपीट हुई। माहौल खराब होता देख कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मोर्चा संभाल कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर की हैं। वहीं शांति बनाए रखने की अपील साथ सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से अफवाहें नहीं फैलाने की हिदायत दी हैं। इस दौरान क्षेत्र में एएसपी के नेतृत्व में एक चेतावनी फ्लैग मार्च भी निकाला गया।सोशल मीडिया पर की गई जातिगत और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कार्यवाही की बात भी कही गई। एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के चलते दो युवकों में विवाद हुआ था। इसके बाद युवकों के परिजन और वरिष्ठों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन गुरुवार दोपहर में दोबारा से हाथापाई की घटना हुई। इसमें कुछ लोगों को चोट आई, जिसके बाद माहौल खराब हुआ। बढ़ते तनाव के चलते कन्नौद, नेमावर, खातेगांव थाने की पुलिस फोर्स ने भीड़ को हटाकर विवाद शांत करवाया, बंद दुकानों को फिर से चालू करवाया है और जो लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाकर नगर की फिजा खराब करते हैं, उनके खिलाफ हम जिला बदर की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। जरूरत पड़ी तो उनके घरों को भी तोड़ने में पीछे नहीं हटेंगे।मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर की गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। इसी मामले में गुरुवार को तीन बत्ती चौराहा, सांवरिया लॉज और सावरकर मार्ग पर अलग-अलग विवाद हुआ।
Post a Comment