BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

धार - गैस टैंकर उगल रहा शराब की पेटियां: MP में माफिया का नया पैंतरा, टैंकर में भरकर शराब की तस्करी, ढक्कन खुलते ही दंग रह गई पुलिस…


धार - धार में शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं. पुलिस की सख्ती के बाद अब शराब माफिया तस्करी के नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं. इसी बीच एक चौंकाने वाली तस्करी सामने आई, जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई. इण्डेन गैस की टैंकर में अवैध शराब की पेटियां ले जाई जा रही थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है. दरअसल, महू नीमच हाईवे पर बग्गड़ में सादलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की गैस के टैंकर में शराब भरकर ले जाया जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने टैंकर को रोका. मौके से टैंकर चालक फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने विशेषज्ञों को बुलाकर गैस टैंकर को खुलवाया, जैसे ही टैंकर का ढक्कर खोला गया तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुईं थी, जिसे देख पुलिस भी दंग रह गई.
वहीं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि शराब की पेटियों को टैंकर से निकाला जा रहा है. इसकी गिनती होना बाकी है. इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल टैंकर से अब तक 500 पेटी शराब निकली जा चुकी है, जिसकी कीमत लगभग 70 से 80 लाख रुपये बताई जा रही है.

 

Post a Comment

Previous Post Next Post