BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन में दो युवकों ने फांसी लगाई ऑटो चालक और सेल्समैन फंदे पर झूला


उज्जैन - में दीपावली पर दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों ने फांसी लगा ली। संबंधित थाने की पुलिस दोनों मामले में जांच कर रही है। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में सांवरिया परिसर में किराए के मकान में रहने वाले नई बस्ती सतना के रहने वाले संजीव (28) पिता राधा मोहन तिवारी घर में फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने बताया कि संजीव नानाखेड़ा स्थित लकी ट्रेडर्स पर सेल्स ऑफिसर था। वह दीपावली पर भी घर नहीं गया था। जब घर वालों ने लगातार फोन पर संपर्क किया, तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने संजीव के साथ काम करने वाले राजेंद्र को फोन कर संजीव से बात कराने के लिए कहा।

राजेंद्र मंगलवार को संजीव के सांवरिया परिसर निवास पर पहुंचा, तो वहां दरवाजा बंद मिला। खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर देखा, तो संजीव फंदे पर लटका मिला। बुधवार को संजीव के परिजन उज्जैन पहुंचे है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।

ऑटो चालक ने घर में फांसी लगाई

महाकाल थाना क्षेत्र में गणेश कॉलोनी जयसिंह पुरा में रहने वाले रोहित उर्फ सोनू (32) पिता दीपक दीक्षित ने दीपावली की शाम घर में फांसी लगा ली। रोहित की पत्नी ममता ने जब शाम को घर जाकर देखा, तो रोहित फंदे पर लटका था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित ऑटो चलाता था। वह शराब पीने का आदी था। रोहित की दो लड़कियां भी हैं। पत्नी ममता होटल में रोटी बनाने का काम करती है। फिलहाल, आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post