BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन में पड़ोसी ने किया 12वीं की स्टूडेंट से रेप, धमकी भी दी : छात्रा का वीडियो बनाकर दुष्कर्म

 

उज्जैन - में 12वीं की स्टूडेंट के साथ पड़ोसी ने रेप कर दिया। आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो को साेशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी निशांत वाडिया के खिलाफ क्षेत्र 16 साल की लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया है। उसने शिकायत में बताया कि स्कूल जाते समय निशांत ने उससे दोस्ती की फिर डरा धमका कर 21 मई 2022 को दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में 23 अक्टूबर को फिर निशांत ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रेप किया।

इसके बाद आरोपी, छात्रा को फिर से बुलाने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। छात्रा ने यह बात परिवार वालों को बताई। परिजन उसे माधवनगर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामले में युवक की गिरफ्तारी नहीं की सकी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post