BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत शाजापुर जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन : इन तारीखों पर होंगे सम्मेलन

शाजापुर- मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत शाजापुर जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा, इसके लिए प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव के अनुमोदन से तिथियां तय की गई।

कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया जिले में वर्ष 2022 में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन के लिए 25 एवं 27 नवंबर तथा 02 एवं 14 दिसम्बर की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसी तरह वर्ष 2023 में 25 एवं 30 जनवरी, 08 एवं 22 फरवरी, 08 एवं 13 मार्च, 23 एवं 30 अप्रैल, 10 एवं 30 मई तथा 07 एवं 26 जून को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन करने की तिथियां तय की गई हैं।

जिला स्तर पर निर्धारित तिथियों में ही स्थानीय स्तरों पर वैवाहिक सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगरीय निकाय व जनपद अपने स्तर पर पूर्व उल्लेखित तिथियों में से किसी भी तिथि पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post