गाड़ी संख्या 09462 पटना-नडियाड स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर एवं 5 नवंबर शनिवार को पटना से चलेगी
यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर अहमदाबाद-पटना, पटना-नडियाड के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराये के साथ किया जाएगा।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया गाड़ी संख्या 09461 अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर और 3 नवंबर गुरुवार को अहमदाबाद से 19.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (00.15 बजे आगमन व 00.25 बजे प्रस्थान, शुक्रवार) होते हुए शनिवार को 00.30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09462 पटना-नडियाड स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर एवं 5 नवंबर शनिवार को पटना से चलेगी। टिकटों की बुकिंग आज से शुरू हो गई हैं।
.jpg)
Post a Comment