BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

दिल्ली दंगे मामले में कोर्ट ने दिया आदेश: ताहिर हुसैन और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और दंगा करने के आरोप तय

अदालत ने ताहिर हुसैन और पांच अन्य के खिलाफ दंगा और हत्या के आरोप तय करने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली-
आबकारी नीति घोटाले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 सरी बार छापेमारी की है। दिल्ली एनसीआर में ईडी ने आज तड़के शराब कारोबारियों के 25 ठिकानों पर छपेमारी की है। इससे पहले भी ईडी और सीबीआई ने इस केस में 100 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली है, जिनमें कुछ नेता, पूर्व नौकरशाह और कारोबारी शामिल हैं। जांच एजेंसियों ने अब तक तीन आरोपियों विजय नायर, समीर महेंद्रू और अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। इस केस में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, हाल फिलहाल में गिरफ्तार किए गए आरोपियों और अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका इस घोटाले में संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि आज जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें कुछ बड़े कारोबारी शामिल हैं।

ईडी सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी के हाथ आबकारी नीति को लागू करने में की गई कई अनियमितताओं काफी सबूत लग चुके हैं। उम्मीद किया जा रहा है कि आज छापेमारी के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

कथित घोटाले में सिसोदिया भी आरोपी 
दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व निगम पार्षद ताहिर हुसैन और पांच अन्य के खिलाफ दंगा और हत्या के आरोप तय करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि सभी आरोपी हिंदुओं को निशाना बनाने में शामिल थे और उनकी हरकतें जाहिर तौर पर मुसलमानों और हिंदुओं के बीच सौहार्द के लिए प्रतिकूल थीं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने मामले की सुनवाई करते हुए ताहिर हुसैन के अलावा, तनवीर मलिक, गुलफाम, नाजिम, कासिम और शाह आलम के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। शिकायतकर्ता अजय झा नाम के व्यक्ति को 25 फरवरी, 2020 को चांद बाग के पास भीड़ द्वारा कथित रूप से गोली मार दी गई थी।

हेड कांस्टेबल की हत्या केस में महिला अरेस्ट

नॉर्थ-ईस्ट जिला में दंगे के दौरान हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या मामले में पुलिस ने एक महिला को नोएडा से गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि हमले के दौरान उसने ‌ही भीड़ को इक्ट्ठा किया था। वारदात के बाद से यह फरार चल रही थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया कि साल 2020 में सीएए व एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में दंगे की आग लगी हुई थी। गत 25 फरवरी 2020 को दयालपुर इलाके में भीड़ ने दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में एक महिला समेत पांच मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। कोर्ट ने इन्हें भगोड़ा भी घोषित किया हुआ था।

Post a Comment

Previous Post Next Post