BREAKING NEWS
Latest News Loading...
खबरें लोड हो रही हैं...
मालवा न्यूज़ 24X7

देवास में रास्ते पर गाड़ी रोकने की बात पर विवाद: 3 घायल- थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया केस दर्ज

रिपोर्ट नावेद खान
देवास - घर के सामने रास्ते में गाड़ी रोकने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट में 1 पक्ष के तीन लोगों को चोट लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस पहुंची और सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार बीती रात अर्जुन नगर आड़ा कांकड में आयसर वाहन रोकने व एक दो पहिया वाहन को रास्ते से हटाने के दौरान दो पक्षों में कहासूनी के बाद विवाद हो गया। आपसी मारपीट में तीन लोग जहीर, जहूर व तादिक उर्फ जुनैद को चोट लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने फरियादी जहीर पिता गफूर उम्र 38 निवासी अर्जुन नगर आड़ा कांकड की रिपोर्ट पर आरोपी लालू शाह, बाबू शाह व कालू शाह सभी निवासी अर्जुन नगर आड़ा कांकड के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post