उज्जैन - मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गुंडों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अवैध पिस्टल का व्यापार करने वाले एक बदमाश समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पास से 3 पिस्टल बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
दरअसल, उज्जैन पुलिस को हिस्ट्रीशीटरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर अवैध पिस्टल का व्यापार करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए युवक ने पूछताछ में एक अन्य बदमाश का नाम बताया। जिसे जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के पास से पुलिस ने धर दबोचा। दोनों हिस्ट्रीशीटरों के पास से 3 नग पिस्टल बरामद किया गया है। पुलिस की इस सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई। फिलहाल दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Post a Comment