संपादक - ईशाक खान
शाजापुर मक्सी - नगर निकायों के परिणाम रविवार को आए। इनमें शाजापुर नगरपालिका और मक्सी नगर परिषद में भाजपा ने जीत दर्ज की। पिछली बार दोनों ही जगह पर कांग्रेस का कब्जा था। इस बार भाजपा ने दोनों जगह अपनी जीत का परचम फहरा दिया।
शाजापुर नगरपालिका के 29 वार्डों के लिए रविवार को हुई मतगणना के पश्चात स्पष्ट हो गई। यहां पर 29 में से 17 वार्डों पर भाजपा प्रत्याशी विजय हुए। कांग्रेस को 9 वार्डों से ही संतुष्टि करना पड़ी। 1 वार्ड में आम आदमी पार्टी ने खाता खोल लिया तो, एक वार्ड में निर्दलीय और 1 वार्ड में एसडीपीआई के प्रत्याशी की जीत हुई है। इसी प्रकार मक्सी नगर परिषद में 11 वार्ड भाजपा ने जीते तो कांग्रेस सिर्फ ४ वार्डों तक ही सिमट कर रह गई। यहां भी पिछली बार कांग्रेस का बोर्ड था।
शाजापुर नगरपालिका के परिणाम
वार्ड 01 कमलाबाई पीरूलाल भाजपा, 02 भुवनेश्वरी सतीश राठौर निर्दलीय, 03 महेश कुशवाह भाजपा, 04 प्रेम जैन भाजपा, 05 शोएब मेव कांग्रेस, 06 अफरोज बी शमी उल्ला कांग्रेस, 07 शहीदा बी अशफाक कांग्रेस, 08 अजीज मंसूरी कांग्रेस, 09 पूनम चिनेश जैन भाजपा, 10 रूबी सलमान शेख कांग्रेस, 11 कौशल कसेरा भाजपा, 12 शमी हमीद चाचा निर्दलीय, 13 भावना नीरज वैष्णव कांग्रेस, 14 विक्रम कुशवाह भाजपा, 15 भावना सत्या वात्रे कांग्रेस, 16 दुष्यंत सोनी भाजपा, 17 कायनात रईस पठान कांग्रेस, 18 माया कैलाश गवली कांग्रेस, 19 ओम उमठ भाजपा, 20 संतोष जोशी भाजपा, 21 आरती लाला शर्मा भाजपा, 22 लक्ष्मी अजय चंदेल भाजपा, 23 प्रेम यादव भाजपा, 24 कीर्ति प्रशांत चौहान भाजपा, 25 माया सुनील पेंटर भाजपा, 26 कविता जगदीश विश्वकर्मा भाजपा, 27 दीप कलेशरिया आम आदमी पार्टी, 28 मुकेश दुबे भाजपा, 29 दिनेश सौराष्ट्रीय भाजपा।
Post a Comment