संपादक - ईशाक खान
मक्सी. नगर निकायों के परिणाम रविवार को आए। इनमें मक्सी नगर परिषद व शाजापुर नगरपालिका में भाजपा ने जीत दर्ज की। मक्सी नगर परिषद भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यहां १५ में से ११ वार्डों में उसके प्रत्याशी विजयी हुए हैं। कांग्रेस को सिर्फ ४ सीटें ही मिल पाई हैं। पिछली बार दोनों ही जगह पर कांग्रेस का कब्जा था।
शाजापुर नगरपालिका के 29 वार्डों के लिए रविवार को हुई मतगणना के पश्चात स्पष्ट हो गई। यहां पर 29 में से 17 वार्डों पर भाजपा प्रत्याशी विजय हुए। कांग्रेस को 9 वार्डों से ही संतुष्टि करना पड़ी। 1 वार्ड में आम आदमी पार्टी ने खाता खोल लिया तो, एक वार्ड में निर्दलीय और 1 वार्ड में एसडीपीआई के प्रत्याशी की जीत हुई है। इसी प्रकार मक्सी नगर परिषद में ११ वार्ड भाजपा ने जीते तो कांग्रेस सिर्फ ४ वार्डों तक ही सिमट कर रह गई। यहां भी पिछली बार कांग्रेस का बोर्ड था।
मक्सी नगर परिषद के ये हैं विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 में बीजेपी-लाडकुंवरबाई पति मोहन सिंह पटेल, 2 से बीजेपी-कांतिबाई पति अशोक पेंटर, 3 से बीजेपी की पूजा पति मोडसिंह लोधी, 4 से बीजेपी के ओमप्रकाश चौधरी-486, 5 से बीजेपी की रुक्मणि बाई पति माखन सिंह पाटीदार-491, 6 से बीजेपी के मोहसिन मेव, 7 से कांग्रेस के अमित मारू, 8 से कांग्रेस की सुगनबाई पति नारायण सिंह, 9 से कांग्रेस की प्रेमबाई पति राजेंद्र सिंह पटेल, 10 से बीजेपी के भगवानसिंह मंडलोई, 11 से बीजेपी के हंसराज जैन, १२ से बीजेपी की गजाला बी पति मुकीम, 13 से बीजेपी की हेमलता पति दिलीप सिंह लोधी, 14 से कांग्रेस की सुनीता पति रवि लावरे व 15 से बीजेपी के वष्णुसिंह पाटीदार विजयी हुए हैं।
ये बन सकती हैं अध्यक्ष
वार्ड १ में भाजपा की विजयी प्रत्याशी लाडकुंवरबाई पति मोहनसिंह पटेल के अध्यक्ष बनने की संभावना है। इधर सभी जीते प्रत्याशियों ने विजयी जुलूस भी निकाल दिया। इस दौरान सभी का जोरदार स्वागत किया गया।
Post a Comment