मध्यप्रदेश के उज्जैन में चाइनीज मांझे पर लगातार सख्ती के बावजूद मकर संक्रांति पर कई जगह चाइनीज मांजे से पतंग उड़ती रही. यही वजह है कि बुधवार को एक महिला का पैर कट गया तो युवक का गला. वहीं दो लोगों को मामूली चोट भी आई हैं. जबकि पुलिस छतों की तलाशी लेने के साथ ड्रोन से नजर रख रही हैं. वहीं इंदौर के तीन इमली ब्रिज और जूनी इंदौर ब्रिज पर युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. एक युवक का गला कटने से वह खून से लथपथ हो गया और उसे तत्काल एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि दूसरे शख्स को 8 टांके लगे.
15 को भी मनेगा पर्व, उज्जैन में ये बने मांझा का शिकार
ज्योतिष शास्त्र अनुसार मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को है, लेकिन 14 जनवरी शहर में आसमान पतंगों से भरा नजर आया. खास बात यह है कि कट कर आई अधिकांश पतंगों में चाइनीज मांझा ही बंधा मिला. ऐसे ही मांझे से अंतर बंजारा उम्र 28 साल का गला कट गया और उसे 8 टांके लगाकर बचाया गया. वहीं सीमा उम्र 45 वर्ष के पैर में मांझा उलझ गया, जिससे पैर कटने पर 7 टांके लगाना पड़े. चरक अस्पताल में पदस्थ डॉ विश्राम रत्नाकर ने बताया कि मांझे से घायल होने के 4 मामले आए है. दो को प्राथमिक उपचार कर डिस्चार्ज कर दिया. महिला और युवक की स्तिथि भी सामान्य है. इससे पहले डेढ़ माह में आठ लोग इस मांझे से घायल हो चुके है.
रतलाम निवासी अंतर बंजारा ने बताया वो उज्जैन में भट्टे पर मजदूरी करता है. बुधवार सुबह 11 बजे करीब बाइक से भट्टे पर जा रहा था. आगर नाके पर अचानक गले मे मांझा उलझ गया. खून निकलता देख राहगीरो ने मांझा गले से निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया.
वहीं फाजलपुरा निवासी सीमा पति भीमराज ने बताया कि सब्जी खरीदने जा रही थी. रास्ते में एक गाड़ी में फंसा मांझा मेरे पैरों में उलझ गया जिससे दोनों पैर कट गए, जिससे एक पैर में 7 टांके आये.
तलाशी से जुलूस तक निकाले
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने चाइना मांझे पर प्रतिबंध लगा रखा हैं. पुलिस ने पतंग दुकानों की कई बार तलाशी ले ली और चाइनीज़ मांझा प्रतिबंध के फ्लेक्स लगाने के साथ अनाउंसमेंट भी करवाती रही एक माह में चाइनीज़ मांझा बेचने के पर करीब दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस तक निकाले जा चुके है. ब्रिज पर लगे बिजली पोल पर तार बंधवाए गए. दुपहिया वाहनों पर एंटी डोर प्रोटेक्टर लगा दिए
Post a Comment