BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

सोनम कांड जैसा मामला: पत्नी ने प्रेमी से करवाया पति का मर्डर, कोर्ट ने दी ये सजा


सोनम-राजा कांड जैसा ही एक सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर में सामने आया है, जिसमें पत्नी ने प्रेम संबंध में आड़े आ रहे पति की हत्या अपने प्रेमी से करवा दी.मझगवां के चर्चित आशीष चौधरी हत्याकांड में जबलपुर जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी मनीषा चौधरी, उसके प्रेमी धर्मेंद्र पटेल और उनके साथी अमित पटेल को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है.

खेत में मिला था शव

घटना 24 अक्टूबर 2022 की है, जब मझगवां के कुम्ही गांव में आशीष चौधरी का शव खेत में पड़ा मिला था. जांच में सामने आया कि पत्नी मनीषा ने प्रेमी धर्मेंद्र और उसके साथी अमित के साथ मिलकर साजिश रची थी. तीनों ने आशीष को घर से बुलाकर गांव के बाहर ले जाकर पत्थर पटककर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को फेंक दिया.

लंबी सुनवाई के बाद सुनाया ये फैसला

पुलिस ने तकनीकी जांच और गवाहों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया था. लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post